Skip to main content

Posts

BSP अभी भी कम नहीं है

2017 और 2022 में जब मैं अपने आस-पास UP के क्षेत्र के लोगों से चुनावी सर्वे और जमीनी हकीकत जानने के लिए बात करता था और मैं जानता था कि जिन लोगों को थोड़ी सी भी राजनीतिक समझ होती है, वे बसपा के संगठन ढांचे की तारीफ करते हैं | 2017 से पहले जाति समावेशन और धनबल के संयोजन ने बसपा को कई जीत दिलाई। मायावती जी के कई सामाजिक कार्यों के बावजूद, विपक्षी दलों ने उनके कुछ कार्यों की जमकर निंदा की, जैसे कि अपनी खुद की मूर्ति लगवाना। यह बात विपक्षियों को पता चल गई थी और उन्होंने इसी के जरिए अपने उम्मीदवार चुनने शुरू कर दिए थे। उम्मीदवार का चयन करने के लिए धन शक्ति अभी भी एक महत्वपूर्ण कारक है। नीचे दिए गए ग्राफ से स्पष्ट है कि भाजपा उम्मीदवार की औसत संपत्ति 61 लाख से बढ़कर 750 लाख हो गई और बसपा के लिए यह 86 लाख से बढ़कर 480 लाख हो गई। मेरे हिसाब से BSP के लिए अभी भी उम्मीद है की बहुत मजबूती से वापसी कर सकती है| 2017 में बीजेपी के जीते 30 विधायक बसपा के थे. बसपा छोड़ने वालों की संख्या हमेशा किसी भी अन्य पार्टी को छोड़ने वालों की संख्या से अधिक होती है। आप देखेंगे कि बसपा छोड़ने वालों का जीत का अनु...

वोट का रास्ता बुद्धा और बाबा साहेब से होते हुए जाता है

 हम बहुजनो और वंचितों के लिए बुद्धा और बाबा साहेब किसी देवता से कम नहीं है और हम जाने अंजाने उनके लिए अंध भक्त बन जाते है| इसी का फायदा ले कर पहले भी और अभी भी कई लोगों के लिए यह के राजनैतिक हथकंडा है और वो जानते है की हमारे वोटों का रास्ता बुद्धा और बाबा साहेब से होते हुए उनके झोली में जा कर गिर जाता है| मुझे राजेंद्र पल गौतम भी इसके उपवाद नहीं लगते | मैंने पहले भी अपनी मंशा जाहिर की थी की क्या राजेंद्र पल गौतम दूसरे उदितराज तो नहीं? अब जब AAP पार्टी के प्रमुख प्रचारक के तौर पर उनका नाम आता है तो बहुत कुछ समझने वाली बात है| क्या यह सोची समझी चाल है, क्या केजरीवाल को पहले से अंदेशा हो चला था की अब बहुजन वोट उससे छिटकते जो रहे है, क्या राजेंद्र पाल  गौतम को बहुजन व वंचितों को आकर्षित करने के लिए हीरो बनाया गया, इससे एक और बात समझने वाली है AAP नहीं तो कौन किस के लिए राजेंद्र पल गौतम को हीरो बनाया गया BJP या BSP? पहले कांग्रेस, फिर NCP, फिर BJP और अब AAP हमारे लोगों को हीरो बना कर बहुजन व वंचितों के वोटों को लेते और ले रहे है| क्या हम धार्मिक और राजनैतिक परिपक्वता को दिखा सकते ह...

पिछड़े व वंचितों के लिए कुछ फरक केजरीवाल और बाकि सरकारों में

 क्या आंबेडकर जी का सपना सिर्फ जय भीम बोलने से या फिर उनके नाम पर गाने और कार्यक्रम करने से पूरा हो जायेगा| आज के बहुजन किसी के इतने से छोटे काम से ही प्रभावित हो जाते है और उसके भक्ति में लीन हो जाते है| आंबेडकर जी ने सपना देखा था एक व्यक्ति, समाज और देश में समता मूल लागू हो सके| जिसमे हर आदमी समान भावना से देखा जाये, सामान मौका मिले, हर क्षेत्र में| चाहे राज्य सभा में भेजने  की बात हो या राजेंद्र पाल गौतम द्वारा ली गयी २२ प्रतिज्ञा की प्रतिक्रिया| क्या आपको भेदभाव दिखता  है? मुझे याद है एक बार एक रेल दुर्घटना ने हताहत होने वाले गरीब लोग थे और रामबिलास पासवान ने तुरंत उनके लिए मुवावजे की रकम लागु कर दी थी पर जब से वे बी. जे. पी. को समर्थन कर मिनिस्टर बने मैंने कभी कोई मुवावजे का ऐलान नहीं सुना| बात मुवावजे की नहीं बल्कि खुल कर समाज के लिए काम करने की है| उदितराज बी. जे. पी. को समर्थन कर रिजर्वेशन इन प्राइवेट सेक्टर पर कितना बोल पाए| बी. जे. पी. और कांग्रेस भी आंबेडकर जी के नाम के आवला कुछ खास करती नहीं दिखती और हर बार इस तबके को एक वोट बैंक के तरह उपयोग कर छोड़ देती है| म...

बहुजन और वंचितों की राजनैतिक की दशा

 आज बहुजन व वंचितों की राजनीती कहा जा रही है क्या अब कोई सिर्फ एक नेता बहुजनों व वंचितों की अगवाई कर पायेगा| बाबा साहेब आंबेडकर जी के समय स्वाभिमान, गरिमा और अपने पर हुए अत्याचार की बातें करने वालों के पीछे बहुजन व वंचित जनता थी| और बाबा साहेब आंबेडकर जी के बाद भी जनता की लगभग यही मांग थी| बाबा साहेब आंबेडकर जी ने सामाजिक (समता सैनिक दाल), धार्मिक (भारतीय बौद्ध महासंघ) और राजनैतिक (रिपब्लिक पार्टी ऑफ़ इंडिया) ढांचे जनता को दिये थे पर उनके जाने के बाद तीनो ढांचे या तो बुरी तरह बिखर गए या फिर कांग्रेस के पीछ लग्गू बन गए| जनता का धीरे धीरे इन संस्थाओं पर से विश्वास उठता जा रहा था और लोग १९७० के दशक में दलित पैंथर को एक आशा की नज़र से देखने लगे थे| दलित पैंथर भी महाराष्ट्र से आगे नहीं जा पायी| दूसरी और बाबा साहेब आंबेडकर जी के सविंधान की वजह से एक शिक्षित पीढ़ी बनाने लगी जिसमे ना केवल सामाजिक, राजनैतिक समझ व जागरूकता थी बल्कि व्यापारिक व  आर्थिक समझ व जागरूकता भी थी| सरकारी कामो की जानकारी व वैश्विक पहुंच भी बनाने लगी थी| १९८० के बाद यही बहुजन और वंचित समाज समता सैनिक दाल, भारतीय बौद...

राजेंद्र गौतम कही दूसरे उदितराज तो नहीं ?

 भारत में राजनीति की बिसात धर्म की आड़ लेकर या धर्म की सीढ़ी बनाकर शुरू की जाती है। हर दल और लगभग हर नेता इससे अछूता नहीं है। और यह सूत्र सफल भी होता है। बहुत सी बातें धर्म की आड़ में भी छिपी हैं। जिस देश में लोग देश के संवैधानिक नाम से ज्यादा भारत का इस्तेमाल करते हैं, वहां ज्यादा राजनीतिक परिपक्वता की उम्मीद करना भी सही नहीं है। आदर्श रूप से हमें धर्म और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए और बिना धर्म के प्रभाव में आकर राजनैतिक में उसे समर्थन करना चाहिए जो सही में देश और सर्व समाज का भला कर सके| बहुजन वंचित समाज भी इससे अछूता  नहीं है| उनके लिए आंबेडकर एक धर्म से कम नहीं है| ये समाज आंबेडकर जी के द्वारा बताये रास्तों की बातें करने वालों के पीछे अंध भक्त की तरह चल पड़ते है| उन्हें यह पता ही नहीं चलता की अंध भक्त की तरह चलते चलते वे कब राजनैतिक मोहरा बन गए और आंबेडकर जी के रास्तो को छोड़ बस एक नारा बन गए "जय भीम"| बहुजन व वंचित समाज के लोगों को आंबेडकर धर्म के रास्तों पर चलते चलते यह भी समझाना होगा की उनके आंबेडकर धर्म का कोई राजनैतिक फायदा नहीं ले ले जो की पिछले कई सालों से होता आ ...