Skip to main content

Posts

Showing posts with the label buddha

डॉ. भीमराव आंबेडकर की “The Problem of the Rupee” का Reserve Bank of India (RBI) से क्या सम्बन्ध है और इसका आज का स्वरुप

लोगों से यह तो सुना होगा की RBI की नींव इसी किताब से रखी गयी है, पर कभी सोचा है की कैसे और क्या सम्बन्ध है और आज के परिवेश में इस किताब के क्या मायने है.  पहले गहरा और ऐतिहासिक संबंध समझे है। यह केवल एक किताब नहीं, बल्कि भारत की मौद्रिक (monetary) नीति की नींव रखने वाला एक महत्वपूर्ण आर्थिक दस्तावेज माना जाता है।  अब इसे विस्तार से सरल हिंदी में समझते हैं,  “Problem of Rupee” क्या थी? ब्रिटिश काल में भारत की मुद्रा (Rupee) बहुत अस्थिर थी:  कभी चांदी पर आधारित, कभी सोने से जोड़ी जाती थी और बार-बार रुपये का मूल्य (Value) गिरता-बढ़ता रहता था. इससे महंगाई (Inflation) बढ़ती थी, व्यापार में अस्थिरता आती थी, आम जनता और किसानों को नुकसान होता था.  इस किताब में उन्होंने: भारतीय मुद्रा प्रणाली का इतिहास बताया, रुपये की गिरती कीमत के कारण समझाए, ब्रिटिश सरकार की गलत नीतियों की भरकश आलोचना की और सबसे महत्वपूर्ण — समाधान (Solution) दिया। उनका मुख्य सुझाव: भारत में एक Central Bank (केंद्रीय बैंक) होना चाहिए जो मुद्रा को नियंत्रित करे और स्थिरता बनाए रखे. भारत में Reserve Bank...

जाती से जातिनिरपेक्ष कब?

 इन दिनों चर्चा मे आता रहता है जातिवाद। पहले जातिवाद को समझते है| जातिवाद क्या होता है? जाति को महत्व या स्वीकृति देना और उसके आधार पर भेदभाव करना, किसी जाति विशेष को दूसरी जातियों से श्रेष्ठ बताना या मानना| पर क्या जाति को महत्व देना भी जातिवाद है या किसी एक विशिस्ट जाती की उथ्थान की बात करना भी जातिवाद है? मेरी नज़र में नहीं, जातिवाद शब्द को भेदभाव से अलग कर के नहीं देख सकते और देखना भी ठीक नहीं होगा| हम जातिवाद और जातिवादी दोनों शब्दों को एक नकारात्मक रूप से ही देखते आये है| आज कल इतिहास की तरह शब्दों का मतलब भी अपने हिसाब से बदलने का रिवाज़ चल पड़ा है| पर हमे स्पस्ट रहना होगा और ध्यान में भी रखना होगा की कौन जातिवादी है और कौन नहीं| विशिष्ट जाती के उत्थान की बातें करना या कई जातियों की हक़ की बातें करना कतई जातिवाद नहीं है| जो वंचित और मानी हुयी निचली जातियों के हक़ और उत्थान की बात करते है वो कतई जातिवादी नहीं है|  एक और शब्द है धर्मनिरक्ष जिसका अर्थ होता है किसी खास धर्म का समर्थन न करना और सभी धर्मों को बराबर मानना| मेरे हिसाब से इसी तरह जातिनिरपेक्ष शब्द होना चाहिए| हमे सभी...

वोट का रास्ता बुद्धा और बाबा साहेब से होते हुए जाता है

 हम बहुजनो और वंचितों के लिए बुद्धा और बाबा साहेब किसी देवता से कम नहीं है और हम जाने अंजाने उनके लिए अंध भक्त बन जाते है| इसी का फायदा ले कर पहले भी और अभी भी कई लोगों के लिए यह के राजनैतिक हथकंडा है और वो जानते है की हमारे वोटों का रास्ता बुद्धा और बाबा साहेब से होते हुए उनके झोली में जा कर गिर जाता है| मुझे राजेंद्र पल गौतम भी इसके उपवाद नहीं लगते | मैंने पहले भी अपनी मंशा जाहिर की थी की क्या राजेंद्र पल गौतम दूसरे उदितराज तो नहीं? अब जब AAP पार्टी के प्रमुख प्रचारक के तौर पर उनका नाम आता है तो बहुत कुछ समझने वाली बात है| क्या यह सोची समझी चाल है, क्या केजरीवाल को पहले से अंदेशा हो चला था की अब बहुजन वोट उससे छिटकते जो रहे है, क्या राजेंद्र पाल  गौतम को बहुजन व वंचितों को आकर्षित करने के लिए हीरो बनाया गया, इससे एक और बात समझने वाली है AAP नहीं तो कौन किस के लिए राजेंद्र पल गौतम को हीरो बनाया गया BJP या BSP? पहले कांग्रेस, फिर NCP, फिर BJP और अब AAP हमारे लोगों को हीरो बना कर बहुजन व वंचितों के वोटों को लेते और ले रहे है| क्या हम धार्मिक और राजनैतिक परिपक्वता को दिखा सकते ह...

22 vows of Babasaheb - Path to Buddha

 Before writing anything about 22 vows let us look at some aspects of Babasaheb ji's life so that we can see and understand the perspective of 22 vows. This is completely my personal opinion. On 13 October 1935, Babasaheb ji had said in the Yevala conference that the time has come to take a final decision, we should abandon Hinduism and adopt some other religion which should have equal status and proper conduct. It was further said that it was unfortunate that I was born in Hindu religion, on which I had no right, but I take an oath that I will not die in Hindu religion. Baba Saheb ji said this because before that his life was spent in the reform lane in Hindu religion, but there was not a single difference in Hindu religion. He told Nanakchand Rattu ji that Hindu people are not bad but their religion is based on high and low, which does not allow their conduct to get out of it. On October 14, 1956, on the day of Dussehra, Babasaheb ji converted to Buddhism in Nagpur. Today we know...

बाबा साहेब जी की २२ प्रतिज्ञाएँ - चलो बुद्ध की ओर

 22 प्रतिज्ञाएँ के बारे में कुछ भी लिखने से पहले आइए बाबासाहेब जी के जीवन के कुछ पहलुओं को देखें ताकि हम 22 प्रतिज्ञाओं के दृष्टिकोण को देख व समझ सके। यह पूर्ण रूप से मेरे व्यक्तिगत मत है|  १३ ओक्टम्बर १९३५ को येवला सम्मलेन में बाबा साहेब जी ने कहा था की अंतिम निर्णय लेने का समय आ गया है, हम हिन्दू धर्म का परित्याग कर कोई और धर्म ग्रहण करे जिसमे समानता का दर्जा मिले और उचित आचरण हो| आगे कहा की  दुर्भाग्य था की हिन्दू धर्म में जन्म हुआ जिस पर मेरा कोई अधिकार नहीं था पर मैं शपथ लेता हू की मैं हिन्दू धर्म में मरूंगा नहीं| बाबा साहब जी ने ऐसा इसीलिए कहा क्योकि इससे पहले उनका जीवन हिन्दू धर्म में सुधर लेन में ही बिता पर हिन्दू धर्म में रत्ती भर का फरक नहीं आया| उन्होंने नानकचंद रत्तू जी से कहा था की हिन्दू लोग बुरे नहीं है पर उनका धर्म ही उच नीच पर आधारित है जोकि उनके आचरण को उससे बहार निकलने नहीं देता| १४ ओक्टम्बर १९५६ दशहरे के दिन नागपुर में बाबा साहेब जी ने बुद्ध धर्म अंगीकार कर लिया| उस जगह को हम आज दीक्षाभूमि के नाम से जानते है| बाबा साहेब जी को २१ साल लग गए एक ऐसा ध...