Skip to main content

बहुजन राजनीती में सेंघमारी का दौर

क्या बहुजनों की राजनीतिक कभी ऐसे रूप में उभर पाएगी कि उनके बिना न कोई कदम, न कोई फैसला और न कोई कानून भारत देश में कोई सोच भी पाए| मुझे लगता है की मुस्लिमों और बहुजनों की हालत एक जैसे ही है| आज के तारीख में किसी भी राज्य में हम नहीं कह सकते की इन दोनों समुदायों की जवाब देहि, साझीदारी है| मुस्लिमों की बात करें तो आज़ादी के बाद से कोई भी संगठन बजबूती से नहीं रहा इनके पास, वही बहुजनों की बात रखने के लिए बाबा साहेब जैसे नेता थे और बाद में भी कई नेता आये| आज कल की बातें करें तो AIMIM दिखती है मुस्लिमों की बात रखती हुयी और बहुजनों की क्या बात हर राज्य में दो या तीन पार्टियां तो मिल ही जाएगी जो दम भारती है बहुजनों की बात रखने की| गिनी चुनी ही पार्टिया है जो राष्ट्रीय स्तर पर बात रख पाती है| 

क्योकि किसी भी बहुजन पार्टी का अब वोट पर पकड़ नहीं रही तो सेंघमारी तो करनी पड़ेगी| चाहे बसप हो या कोई और बहुजन पार्टी इनके पास कोई भी अपना मुद्दा नहीं बचा है या कोई अपना मुद्दा उठाना नहीं चाहते| अब सेंघमारी की बात करे तो बसप का यह हाल हो गया की मायावती जी को अपने जन्मदिन पर EVM पर बयांन देना पड़ा और EVM छेड़छाड़ के खिलाफ बोलना पड़ा| आखिरकार वामन मेश्रामजी के मुद्दे पर सेंघमारी जो करनी थी| मायावती जी के कमजोर, कमजोर ही कहूंगा आज की तारीख में, संघटात्मक पकड़ या सोच के वजह से वामन मेश्रामजी हो, कुशवाह जी हो या कई और लोग जिन्होंने बसप में सेंघमारी पहले से ही कर राखी है| आज कल समाजवादी पार्टी में मौर्य जी भी रामचरित मानस में नाम पर बहुजनों के वोट पर सेंघमारी कर रहे है| बिहार के शिक्षा मंत्री पहले ही कर चुके है| 

बसप को समझाना होगा की बहुजनो का वोट बसप की बपौती नहीं है| सेंघमारी कबकी सुरु हो चुकी है और बीजेपी की सेंघमारी तो शायद बसप की समझ में भी नहीं आ रही होगी| जनता चाहे बहुजनों की हो या किसी और रूप में उसी के साथ हो जाती है जो उनकी बात करेंगे| मुरुम जी तो पहले से ही बीजेपी का आदिवासि चेहरा बानी हुयी है और उनका भाषण जो की जेलों में बंद आदिवासीओ पर था, काफी वायरल हो चूका है| और मायावती जी सामाजिक तौर पर उनकी तारीफ कर सकती है और राजनैतिक विरोधी होने के नाते मायावती जी के पास कोई इसका जवाब नहीं है और नहीं काट|  राजेंद्र पल गौतम को नहीं भूलना चाहिए जो AAP के लिए सेंघमारी कर रहे है| 

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद और मल्लिकार्जुन खरगे जी को प्रेजिडेंट बनाने के बाद वैसे भी बहुजन के प्रति उनकी राजनीती स्पस्ट हो रही है| मैंने कई बहुजन रिपोर्ट्स को उनके साथ देखा है जोकि छोटी मोती सेंघमारी नहीं एक बहुत बड़ा समाज समझ लीजिये सेंघमारी के निशाने पर है| सेंघमारी के खेल में जिग्नेश मेवानी, कहनैया कुमार, उदितराज का बहुत बड़ा हस्त होगा| 

मायावती जी, वामन मेश्राम जी, अखिलेश और कई आपस में सेंघमारी करते रहे, बड़ा खेल तो बीजेपी और कांग्रेस कर रहे है| 


Comments

Popular posts from this blog

डी. के. खापर्डे एक संगठात्मक सोच

कई महाराष्ट्रियन लोगों ने कांशीराम जी के सामाजिक आंदोलन और राजनैतिक आंदोलन में साथ दिया और डी के खापर्डे जी उनमे से थे जो अग्रणीय थे, और यह  में  कहने  में  भी अतिश्योक्ति  व गलत  नहीं की कांशीराम जी डी के खापर्डे जी के कारण ही कांशीराम बनने की राह पर चले| डी के खापर्डे जी बामसेफ के गठन से लेकर अपने परिनिर्वाण तक खापर्डे जी बामसेफ को फुले-अंबेडकरी विचारधारा का संगठन बनाने मे मेहनत और ईमानदारी के साथ लगे रहे।     डी. के. खापर्डे  जी  का जन्म 13 मई 1939 को नागपुर (महाराष्ट्र) में हुआ था। उनकी शिक्षा नागपुर में ही हुई थी।पढाई के बाद उन्होंने डिफेन्स में नौकरी ज्वाइन कर ली थी। नौकरी के वक़्त जब वे पुणे में थे, तभी कांशीराम जी और दीनाभाना वालमीकि जी उनके सम्पर्क में आये। महाराष्ट्र से होने के नाते खापर्डे जी को बाबा साहेब के बारे में व उनके संघर्ष के बारे में बखूबी पता था और उनसे वे प्रेरित थे| उन्होंने ने ही कांशीराम जी और दीनाभना जी को बाबा साहेब जी और उनके कार्यो, संघर्ष  व उनसे द्वारा चलाये आन्दोलनों  के बारे में बताया था| उ...

भाषा के साथ हमारी संस्कृति व इतिहास भी विलुप्ति पर

  पिछले हफ़्ते की बात है जब मैं अपने पुश्तैनी गाँव गया था। बहुत सालों बाद अपनी दादी से मिला और उनके मुँह से कोशारी सुनना बहुत मज़ेदार था। हमारे दादा, दादी, पिताजी, चाचा और उस समय के बहुत से लोग कोशारी बोलते थे। अब मैं देख रहा हूँ या यूँ कहूँ कि अब मैं ध्यान दे रहा हूँ, आजकल के लोग कोशरी बोलना भूल गए हैं, मैं भी उसी श्रेणी में आता हूँ, मैं कोशरी नहीं बोलता, मुझे बुरा लगा। दिल्ली वापस आने के बाद, मैंने इंटरनेट पर खोजा कि भारत की कितनी भाषाएँ व बोलिया विलुप्त हो गई हैं| यह चिंताजनक है कि भारत में 197 भाषाएँ संकटग्रस्त हैं, जिनमें से 81 असुरक्षित हैं, 63 संकटग्रस्त हैं, 6 गंभीर रूप से संकटग्रस्त हैं, 42 गंभीर रूप से संकटग्रस्त हैं और 6 पहले ही विलुप्त हो चुकी हैं। और बोलियों का तो हिसाब भी कही ठीक से नहीं मिलता|  (संदर्भ: https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/extinct-endangered-vulnerable-tale-of-indias-linguistic-heritage/historic-destruction/slideshow/70601865.cms और https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_endangered_languages_in_India) दादी जी से आगे बातें...

आरक्षण में उप-वर्गीकरण, सस्ता रास्ता

भारत में आरक्षण नीति एक महत्वपूर्ण और हमेशा से ही विवादास्पद रही है, जिसे समझना और उसका विश्लेषण करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। यह नीति भारत के संविधान के तहत उन लोगों को सामाजिक (नौकरी), शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है जो ऐतिहासिक रूप से समाज के हाशिये पर रहे हैं। आरक्षण नीति के तहत, विभिन्न सामाजिक समूहों को सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सुविधाओं में आरक्षण प्रदान किया जाता है। आरक्षण नीति को मैं हरसमय से ही प्रतिनिधित्य की नीति  मानता आया हु| भारतीय इतिहास में जातियों के आधार पर कई सालों से कुछ जातियों पर भेदभाव (भेदभाव भी  छोटा शब्द होगा उस भेदभाव को परिभाषित करने के लिए) होता रहा है| इस लेख में हम भारत की आरक्षण नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, ख़ासकर उप-वर्गीकरण। 1. आरक्षण नीति का इतिहास आरक्षण नीति की शुरुआत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय से हुई थी। ब्रिटिश शासन के दौरान, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई प्रयास किए गए थे। 1909 में मिंटो-मोर्ले सुधारों के तहत, मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में आरक्षण...