Skip to main content

I.N.D.I.A गठबंधन और मायावती




 फिछले कुछ महीनों से बड़े जोरो शोरो से मीडिया में खबर आयी थी की मायावती जी या कहे BSP I.N.D.I.A गठबंधन में आणि वाली है, कई लोगों से बातें चल रही है और मीडिया के लोगों ने तो इसे मायावती जी का BJ party को मात देने की तुरुप की चाल बताई। फिर एक खबर आती है की मायावती जी के किसी नजदीकी पर ED की नज़र है| जिससे चित भी मेरी और पट भी मेरी वाली बात लगती है, कांग्रेस को कहने में आएगा की देखिये BJ party को हारने के लिए हमने तो शुरुआत की और I.N.D.I.A 

 गठबंधन को फायदा भी मिलता और अगर BSP आती नहीं तो कहते की ED से डर कर BSP नहीं आयी| 

सिर्फ तीन पार्टियों की बातें करें BJP, कांग्रेस और BSP, सब का अपना अपना वोट बैंक है और कांग्रेस जो की बीजेपी को सीधे हारते हुए नहीं दिखती, BSP के वोट बैंक पर नज़र है| मेरी नज़र में कांग्रेस अपनी लाचारी और नाकामी छिपाने के लिए सब कर रही है| कांग्रेस BJP की तोड़ नहीं ला पा रही है, देश की जनता को अपने विचारधारा और अपने पार्टी से जोड़ने में नाकाम है| मैंने अभी कुछ दिनों में ही पांच छ: मैसेज देखे जहा चिंता जताई गयी की अब BJP को कैसे हराया जाये या भी BSP तो ख़तम या मायावती जी ने ठीक नहीं किया| मुझे लगा कांग्रेस जो करना चाहती थी वो कुछ हद तक तो पूरा होता दिखा| इसीलिए मुझे येह लिखने की जरुरत पड़ी| 

क्या BSP सिर्फ UP तक सिमित है? अगर BSP या मायावती जी का ग्राफ इतना गिर गया तो उनकी और उनके पार्टी की इतनी बातें क्यों? उनको I.N.D.I.A गठबंधन में मिलाने की इतनी कोशिशे क्यों, उन्हें इतनी तहोजियत देने की जरुरत क्यों?

असल में कांग्रेस पहले भी वैसे ही थी, आज भी वैसे ही है उनको न मायावती जी से कुछ लेना देना है और न BSP से कुछ लेना देना है, उनको लेना देना है BSP के वोटरों से, वो BSP के वोटरों को अपने तरफ खींचना चाहती है| इसीलिए BSP के वोटरों से निवेदन है की इस झांसे में न आये और पूरी तरह से BSP के साथ रहे| 

दूसरी बात मायावती जी की हर न्यूज़ कांफ्रेंस हर TV चैनलों पर आती है, क्या कभी आपने मायावती जी के साथ किसी कांग्रेस वाले की न्यूज़ देखी या फोटो देखी इस सिलसिले में?

सारा प्रोपोगंडा सिर्फ और सिर्फ दलित और वंचितों के वोटर्स के लिए किया गया था, कांग्रेस को पता है ये लोग छोटे से लालच के लिए और जल्दी बहकावे में आ जाते है| 

BSP का या मायावती जी का I.N.D.I.A गठबंधन में न जाने से क्या होगा और क्या हो सकता है ये अभी बहस का विषय हो सकता है| 

BSP के अलावा अकाली दाल, बीजू जनता दल, BRS, India national lok dal, All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen जैसे पार्टिया है जो किसी अललाइंस का हिस्सा नहीं है.

मुझे बाबा साहेब जी का एक वाक्य याद है, ५ दिसंबर १९५६, सुबह उठ कर हाथ मुँह धो कर बहार आये और कुछ देर बुद्ध की मूर्ति के सामने रुके और श्रद्धा से हाथ जोड़ कर कुछ देर खड़े रहे| करीब दोपहर के १२ बज चुके थे बाबा साहेब लॉन में बैठे थे, कुछ थके से लग रहे थे और तभी बहार कुछ शोर गुल सुनाई दिया| लोग बाबा साहेब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे| बाबा साहेब ने उन्हें अंदर आने की आज्ञा दी| लोग अपने महानायक को देखने के लिए आतुर थे और उनके जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे| बाबा साहेब अपनी पालतू कुटिया "मोहिनी" के साथ बैठे हुए थे| थोड़ी देर बाद दलित वर्ग संघ दिल्ली,अध्यक्ष भगत अमिनचंद, गांधी टोपी, कढ़ाईदार कुरता पहने आये| बाबा साहेब के पैर छुए और कहा आशीर्वाद लेने आया हु| बाबा साहेब बोले तुझे पहले से ही बहुत आशीर्वाद मिला हुवा है और अब और क्या चाहिए| बाबा साहेब के चश्मे से उसे ऊपर से निचे तक देखा और कहा जैसे एक कुत्ता मालिकों की रोटी पर पलता  है, उनके दिए कपडे पहनता है, उनके दिया आराम लेता है पर कौन सा खाना खाना है, कौन सा कपड़ा पहनना है और किस का और कब आराम चाहिए यह कुत्ता नहीं बताता और नाही बता सकता है| उसके जाने के बाद बाबा साहेब नानकजी से बोले ये लोग अपनी रोटी और फेकि रोटी में फर्क कब समझेंगे|

कांशीराम जी ने भी कांग्रेस से गठबंधन की जो शर्ते राखी थी राजीव गाँधी जी नहीं मान पाए| अपने आपको निचा रख कर, स्वाभिमान को दबाना कभी गठबंधन नहीं हो सकता | मायावती जी ने भी सही निर्णय लिया है| मेरा पूरा समर्थन है|  

Comments

Popular posts from this blog

डी. के. खापर्डे एक संगठात्मक सोच

कई महाराष्ट्रियन लोगों ने कांशीराम जी के सामाजिक आंदोलन और राजनैतिक आंदोलन में साथ दिया और डी के खापर्डे जी उनमे से थे जो अग्रणीय थे, और यह  में  कहने  में  भी अतिश्योक्ति  व गलत  नहीं की कांशीराम जी डी के खापर्डे जी के कारण ही कांशीराम बनने की राह पर चले| डी के खापर्डे जी बामसेफ के गठन से लेकर अपने परिनिर्वाण तक खापर्डे जी बामसेफ को फुले-अंबेडकरी विचारधारा का संगठन बनाने मे मेहनत और ईमानदारी के साथ लगे रहे।     डी. के. खापर्डे  जी  का जन्म 13 मई 1939 को नागपुर (महाराष्ट्र) में हुआ था। उनकी शिक्षा नागपुर में ही हुई थी।पढाई के बाद उन्होंने डिफेन्स में नौकरी ज्वाइन कर ली थी। नौकरी के वक़्त जब वे पुणे में थे, तभी कांशीराम जी और दीनाभाना वालमीकि जी उनके सम्पर्क में आये। महाराष्ट्र से होने के नाते खापर्डे जी को बाबा साहेब के बारे में व उनके संघर्ष के बारे में बखूबी पता था और उनसे वे प्रेरित थे| उन्होंने ने ही कांशीराम जी और दीनाभना जी को बाबा साहेब जी और उनके कार्यो, संघर्ष  व उनसे द्वारा चलाये आन्दोलनों  के बारे में बताया था| उ...

भाषा के साथ हमारी संस्कृति व इतिहास भी विलुप्ति पर

  पिछले हफ़्ते की बात है जब मैं अपने पुश्तैनी गाँव गया था। बहुत सालों बाद अपनी दादी से मिला और उनके मुँह से कोशारी सुनना बहुत मज़ेदार था। हमारे दादा, दादी, पिताजी, चाचा और उस समय के बहुत से लोग कोशारी बोलते थे। अब मैं देख रहा हूँ या यूँ कहूँ कि अब मैं ध्यान दे रहा हूँ, आजकल के लोग कोशरी बोलना भूल गए हैं, मैं भी उसी श्रेणी में आता हूँ, मैं कोशरी नहीं बोलता, मुझे बुरा लगा। दिल्ली वापस आने के बाद, मैंने इंटरनेट पर खोजा कि भारत की कितनी भाषाएँ व बोलिया विलुप्त हो गई हैं| यह चिंताजनक है कि भारत में 197 भाषाएँ संकटग्रस्त हैं, जिनमें से 81 असुरक्षित हैं, 63 संकटग्रस्त हैं, 6 गंभीर रूप से संकटग्रस्त हैं, 42 गंभीर रूप से संकटग्रस्त हैं और 6 पहले ही विलुप्त हो चुकी हैं। और बोलियों का तो हिसाब भी कही ठीक से नहीं मिलता|  (संदर्भ: https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/extinct-endangered-vulnerable-tale-of-indias-linguistic-heritage/historic-destruction/slideshow/70601865.cms और https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_endangered_languages_in_India) दादी जी से आगे बातें...

आरक्षण में उप-वर्गीकरण, सस्ता रास्ता

भारत में आरक्षण नीति एक महत्वपूर्ण और हमेशा से ही विवादास्पद रही है, जिसे समझना और उसका विश्लेषण करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। यह नीति भारत के संविधान के तहत उन लोगों को सामाजिक (नौकरी), शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है जो ऐतिहासिक रूप से समाज के हाशिये पर रहे हैं। आरक्षण नीति के तहत, विभिन्न सामाजिक समूहों को सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सुविधाओं में आरक्षण प्रदान किया जाता है। आरक्षण नीति को मैं हरसमय से ही प्रतिनिधित्य की नीति  मानता आया हु| भारतीय इतिहास में जातियों के आधार पर कई सालों से कुछ जातियों पर भेदभाव (भेदभाव भी  छोटा शब्द होगा उस भेदभाव को परिभाषित करने के लिए) होता रहा है| इस लेख में हम भारत की आरक्षण नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, ख़ासकर उप-वर्गीकरण। 1. आरक्षण नीति का इतिहास आरक्षण नीति की शुरुआत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय से हुई थी। ब्रिटिश शासन के दौरान, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई प्रयास किए गए थे। 1909 में मिंटो-मोर्ले सुधारों के तहत, मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में आरक्षण...